फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारी बदलाव लाएगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

विज्ञापन
प्रधान डाक घर में इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के उदघाटन अवसर पर एक खाताधारक छात्रा को सांसद कलराज मिश्र ने स्माट कार्ड प्रदान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर स्थित प्रधान डाकघर में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा का शुभारंभ सदर सांसद कलराज मिश्र ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि बैंकिंग एवं वित्तीय समावेश के क्षेत्र में प्रधानमंत्री का यह कदम लोगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। पहली बार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रवासी भी इसकी मदद से अपने धन का सही उपभोग कर सकेंगे। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ इन खातों के जरिए आमजन को मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बैंकिंग व्यवस्था से डाकघर अब डाक कार्य के साथ बैंक के रुप में भी कार्य करेंगे। इसमें ग्रामीण अपना पैसा आसानी से निकाल व निवेश कर सकेंगे। इससे डिजिटल लेन-देन व ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग लेन देन का आधारभूत ढांचा विकसित होगा। इंटरनेट माध्यम से कोर बैंकिंग, आरटीजीएस, लेनदेन, एसएमएस, ऑनलाइन विधियों से गरीब, किसान, मजदूर, महिला, छोटे उद्यमी, जरूरत के हिसाब से बिना किसी भागदौड़ के अपने डाकिये से ही लेनदेन कर सकेंगे। खाता खोलने के लिये केवल आधार कार्ड एवं अंगूठा लगाने की ही जरूरत होगी। सबसे बड़ी बात इसके सेवा कार्य से एक-एक पैसे के लेनदेन में पूरी पारदर्शिता होगी। मौके पर इस बैंक प्रणाली में खोले गए खाताधारकों को क्यूआर कार्ड प्रदान व विशेष अनावरण पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। देवरिया मंडल के डाकघर अधीक्षक पारसनाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सीवी शुक्ला व आभार प्रबंधक तुषार तिवारी ने जताया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी एन.कोलांची, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र यादव, वरिष्ठ डाक निरीक्षक अजय कुमार पांडेय, रविंद्र प्रताप मल्ल, शशि मिश्र, विजय दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें