फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलक्षण प्रतिभा के धनी अटल जी : डॉ. अजय मणि

विज्ञापन
एसएसबीएल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहादुर दुबे ने कहा कि अटल जी ने देश में संचार क्रांति और उद्योगों को गति प्रदान किया। उनका कहना था कि जब इस देश की युवा शक्ति मजबूत होगी, तभी इस देश का उत्थान होगा। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी अटल जी विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान कवि, साहित्यकार, पत्रकार व पाठक थे। संयुक्त राष्ट्रसंघ में हिंदी में भाषण देकर विश्व में हिंदी का गौरव बढ़ाया। उन्होंने छात्रों से स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अनिल मिश्र, बीडी पांडेय, देवव्रत श्रीवास्तव, अशोक चौहान, अखिलेश पांडेय, विजय दीक्षित आदि मौजूद रहे। उधर, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की शोकसभा रमजान अली की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया गया। शोकसभा में जयप्रकाश वर्मा, डॉ.रामअवध यादव, बिहारी प्रसाद भारती, रंगलाल प्रसाद, महादेव प्रसाद, खैरुल अंसारी, धर्मदेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। किसान मित्रसंघ ने महारानी चंडिका छात्रावास में शोकसभा की। इसमें जिलाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश पाल, रवींद्र शर्मा, रामशरण विश्वकर्मा, सत्यवान सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, विजय पटेल, मदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
-------------
कैंडल जलाकर की शोकसभा
रुद्रपुर। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को छपौली गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैंडल जलाकर गांव में शोक सभा का आयोजन किया। गांववालों ने कहा कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ कर पूर्व प्रधानमंत्री ने विकास को गति दी। उनके व्यवहार और कुशलता से देश ही नहीं, विदेश के लोग भी कायल रहे। ऐसे जन नायक को खोने के बाद देश के हर तबके के लोग गम में है। शोकसभा में अतुल कुमार, अनुज, नीरज, फिरोज, प्रदीप, प्रमोद, संदीप, सिद्धार्थ, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें