फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अजय कुमार लल्लू समेत 50 गिरफ्तार

विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व तमकुहीराज विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर धरना दिया। करीब दो घंटे धरने के बाद जुलूस निकाल रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस तीखी झड़प हुई। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने विधायक समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कांग्रेसियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

धरने में विधायक अजय कुमार ने कहा कि मां विंध्यवासिनी बालिका गृह में अफसरों की मिलीभगत से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। प्रदेश सरकार ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ डीएम को हटाकर खानापूर्ति की है। डीएम को निलंबित किया जाए। विभागीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की सीबीआई जांच कराने, काले-सफेद रंग की गाड़ी से आने वालों की पहचान कराने, प्रदेश की बालिका गृह, स्वाधार गृहों और नारी संरक्षण गृहों की जांच सीबीआई से कराने की मांग शामिल रही। मांगपत्र देनेे के बाद सीओ सिटी मयफोर्स के साथ पहुंचे और जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, वरुण कुमार राय, ऋषिकेश मिश्रा, मुकुंद भाष्कर मणि, वशिष्ठ मोदनवाल, ऋषभ शुक्ला, दीनदयाल प्रसाद और संदेश यादव समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें