सपाइयों ने सीएम का पुतला जलाया
सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे सपाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। बालगृह बालिका कांड की निंदा करते हुए नारेबाजी की। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रावत ने कहा कि सरकार और उनके फेल तंत्र के चलते समाजसेवा की आड़ में देवरिया के संरक्षण गृह में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही थी, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान महावीर यादव, मनोज यादव, हरिओम, विकास यादव, दिनेश तिवारी, मो.जावेद अख्तर, जयराम तिवारी आदि उपस्थित रहे।