रामपुर कारखान। डायट परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय शैक्षिक मेला बुलंदी की रंगारंग शुरुआत हुई। बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मेले में विभिन्न विभागों ने 70 स्टाल लगाए। प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया।
शैक्षिक मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि बीआरडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. महेश्वर सिंह ने दीप जलाकर किया। बीटीसी 2015 की प्रशिक्षु आराधना मिश्रा, संगीता मौर्या ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत की। पूजा सिंह, मिन्नी सिंह, सुधा सिंह ने देश भक्ति गीत पर समूह नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद डायट प्राचार्य शिवचंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ला ने स्टॉल का निरीक्षण किया। तरकुलवा ब्लॉक के मथुराछापर जूनियर विद्यालय के शिक्षक खुर्शीद अहमद के गणित विषय पर बनाए मॉडल को लोगों ने सराहा। बीटीसी 2015 की प्रशिक्षु प्रीति सिंह, प्रियंका, अनुज शर्मा और विनय ने व्यक्तित्व परीक्षण, बुद्धि लब्धि मापन मॉडल प्रस्तुत किए।
इनसेट
इन विभागों और कॉलेजों ने लगाए स्टाल
डायट प्रशिक्षु 2015-17, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, भारत साक्षर मिशन, रमाशंकर डिग्री कॉलेज मईल, चंद्रावती देवी कॉलेज मलसी, युगुल किशोर खेतान प्रशिक्षण संस्थान, यशोदा देवी महिला विद्यालय, सर्वदी देवी महिला विद्यालय, कल्पनाथ राय महाविद्यालय, पंडित श्रीकृष्ण उपाध्याय महाविद्यालय, श्रीराम महिला विद्यालय, बहादुर यादव मेमोरियल विद्यालय, पुलिस पुलिस विभाग सहित लगभग 70 स्टॉल गए थे।