फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Mar 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
रघष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्पीड़न के खिलाफ क्रमिक अनशन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसपी को दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। एसपी के कार्रवाई का भरोसा देने के बाद दिव्यांग माने। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के बैनर तले बुधवार से दिव्यांगों ने उत्पीड़न के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन करते हुए दिव्यांग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को सीएम के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन देकर कहा कि पुलिस दिव्यांगों का उत्पीड़न कर रही है। थाने में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं पुलिसवाले दिव्यांगों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। आए दिन दबंग दिव्यांगों से मारपीट कर रहे हैं। 15 दिन में जिले में कई क्षेत्रों में इस तरह की घटना हुई है। तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर दिव्यांगों ने यह कदम उठाया। दिव्यांगों का कहना था कि यदि इसके बाद भी उत्पीड़न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों ने प्रदेश में दिव्यांग एक्ट पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। एसपी राकेश शंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दिव्यांग मान गए। दूसरे दिन क्रमिक अनशन भी समाप्त हो गया। प्रदर्शन कर एसपी को पत्रक देने वालों में मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजय कुमार, रामाश्रय मद्धेशिया, रामदुलारे, राजनाथ गोंड, बीके शाही, प्रभात दीक्षित, सुदामा मद्धेशिया, सोनू चौहान, उपेंद्र चौहान, सुनील समेत 60 से अधिक दिव्यांग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें