बरहज के बीआरडीबीडी पीजी कालेज में छात्रसंघ के उदघाटन समारोह में उत्कृष्ट अंक पाने वाली छात्राओं के साथ सांसद कमलेश पासवान और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने से छात्रों का भविष्य संवरेगा। युवा ही देश के भविष्य होते हैं। यह बातें सांसद कमलेश पासवान ने कहीं। वह शनिवार को बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने सरवस्ती चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाए। सांसद ने कहा कि कॉलेज में प्रबंधकीय विवाद को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी दूर कराने का आश्वासन दिया। छात्रा अर्चना मिश्रा और उमा उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य राजनारायन पाठक ने कहा कि यह अनंत महाप्रभु की तपोस्थली और बाबा राघवदास की कर्मस्थली रही हैं। यहां के छात्रों का पहले अन्य विवि में दबदबा रहता था। कहा कि फिलहाल शिक्षा के स्तर को सुधारने की जरूरत है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, डॉ. रतनपाल सिंह, जर्नादन शुक्ल, संजय सिंह, हिमांशु पांडेय और छात्रसंघ अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने संबोधित किया।
इनको किया गया सम्मानित
बरहज। मुख्य अतिथि सांसद कमलेश पासवान ने सर्वाधिक अंक पाने वाली उमा उपाध्याय, श्वेता मिश्रा, सोनी कुशवाहा, श्वेता सिंह, सोनम द्विवेदी, संगम सिंह, सुप्रिया मिश्रा, कविता सिंह, अवंतिका गुप्ता और शिवांगी उपाध्याय को सम्मानित किया।