फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह के समापन पर आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित यातायात जागरूक्ता कार्यक्रम के तहत पेन्टिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चो ने प्रतिभाग किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। यातायात माह का समापन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हुआ। एक घंटे की पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की सोच को प्रदर्शित करते हुए चित्र उकेेरा और उसे जीवन में उतारने की अपील की। बच्चों ने दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वाले लोगों को हादसे का शिकार दिखाकर ऐसा नहीं करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने कहा कि यातायात माह में ऑडियो कैसेट, वीडियो क्लिप, जागरूकता रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को सीख देना था। आम जनता को यातायात नियमों में बांधकर सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने आकृतियों के माध्यम से जीवन के महत्व को बताया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों से कम महत्वपूर्ण इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले भी नहीं हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र उनके स्कूल में भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर, सीओ सिटी संदीप सिंह, सीओ लाइन वरुण मिश्रा, सीएफओ शंकर शरण राय, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

10 स्कूलों के 98 बच्चों ने भाग लिया
पुलिस लाइंस में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 98 बच्चों ने भाग लिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के आलोक विश्वकर्मा को प्रथम, स्प्रिंग शाइन अकादमी के विशाल कुशवाहा को द्वितीय और होली एंजल पब्लिक स्कूल से फिजा अंजुम को तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज की अंशु यादव, बीएन पब्लिक स्कूल की सृष्टि मिश्रा, सनबीम स्कूल की शिवांशी अस्थाना और देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमित सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षक विनय द्विवेदी के नेतृत्व में गठित चार सदस्यों की टीम ने किया।
विज्ञापन


तीन सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान
देवरिया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सेवानिवृत्त हुए अर्जुन, परमहंस और शंकर को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने अनुभव को जनहित में उपयोग करते रहने को कहा। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में हिस्सा वाले 30 लोगों को एसपी ने सम्मानित किया। इसमें महिला ऐक्षिक ब्यूरो, रेडक्रॉस सोसाइटी, रामलीला समिति, अंजुमन इस्लामिया, ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं प्रतियोगिता के मूल्यांकन टीम के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें