फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दी हिदायत

विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। जिला गन्ना अधिकारी ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर लिपिक बिना लाइसेंस के गन्ने की तौल कर रहा था। यहां पांच टन का इलेक्ट्रानिक कांटा लगा था। मानक के विपरीत बाट नहीं होने पर कांटे की जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गन्ना समिति देवरिया, बैतालपुर, गौरीबाजार, भटनी और हाटा चीनी मिल से जोड़े गए हैं। यहां खरीद गया गन्ना हाटा चीनी मिल को भेजा जाएगा। कई क्रय केंद्रों पर जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और सचिव के फोन नंबर भी नहीं लिखे थे। क्रय केंद्र बनवारी टोला में अनियमितता पाई गई। मुंडेरा क्रय केंद्र का भी निरीक्षण हुआ। महुआपाटन क्रय केंद्र पर किसान गोरख की गन्ने से भरी ट्रॉली का तौल कराई गई। जांच में कांट ओर बाट सही मिले। जौराबाजार क्रय केंद्र पर व्यवस्था ठीक मिली। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना आयुक्त के सट्टा नीति के तहत किसानों को पर्ची दी जाएगी। किसान मोबाइल पर एसएमएस दिखाकर भी गन्ने की तौल करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें