फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हक की लड़ाई जारी रहेगी : अवनीश

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश यादव का जिला पंचायत सभागार देवरिया में सपा नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
देवरिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि छात्रों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनके हक की लड़ाई जारी रहेगी। वह सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के नतीजे से भगवा खेमा की जड़ हिल गई है। अब जरूरत है कार्यकर्ता धैर्य और उत्साह बनाए रखें। ताकि आगामी चुनाव में जनता के वोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि छात्रों ने भाजपा की नीतियों का करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


अवनीश यादव की जीत से भगवा खेमे में बेचैनी है। पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि राजनीति के शीर्ष मुकाम को छुएं। यहीं जिले के लोगों की कामना है। इसके पूर्व गौरीबाजार, सिरजम, बैतालपुर, पुरवां चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बाबूलाल यादव, कमला यादव, जयश्री यादव, विजयलक्ष्मी गौतम, रामनारायण यादव, सुरेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धर्मवीर गुप्त, बजरंग बहादुर सिंह, समीउल्लाह अंसारी, रणवीर यादव, अजहर लारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें