फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का अर्थ बॉड टूटा, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर मालगाडी के अर्थ बांड टुटने से घायल पिता पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया रेलवे स्टेशन से रन थ्रू गुजर गुजर रही मालगाड़ी का अर्थ बॉड अचानक टूट गया। इसकी चपेट में आने से प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद पिता-पुत्र जख्मी हो गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घायलों का इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया गया। पड़रौना कोतवाली के कटनवा सिकटोलिया गांव निवासी मुनीर को लालकुंआ (उत्तराखंड) जाना था। सोमवार को वह परिवार के साथ देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। प्लेटफार्म नंबर दो पर बाघ एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे थे। शाम करीब 4.20 बजे भटनी की ओर से गोरखपुर जा रही रनथ्रू मालगाड़ी का अर्थ बॉड अचानक टूट गया। इसमें निकला लोहे का रॉड प्लेटफार्म पर मौजूद मुनीर और उसके दस वर्षीय बेटे अफजल को जा लगा। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। दुर्घटना के बाद मुनीर की पत्नी मुन्नी चीखने लगी। लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक को दी, लेकिन घायलों की मदद के लिए कोई रेलकर्मी आगे नहीं आए। बाद में लोगों की मदद से पिता-पुत्र का इलाज एक निजी डॉक्टर के यहां कराया गया। मुनीर ने रेल अधीक्षक को पत्र देकर यात्रा निरस्त कर दी। स्टेशन अधीक्षक परशुराम मिश्र ने बताया कि अचानक ट्रेन का अर्थ बॉड टूटने के कारण हादसा हुआ। प्लेटफार्म भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें