फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. खालिद की हत्या पर भड़के संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या की चहुंओर निंदा हो रही है। राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से डॉ. खालिद की जान गई है। यदि समय से पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो उन्हें बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्यसभा के पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि डॉ. खालिद की हत्या से इंसानियत शर्मसार हुई है। बुधवार को वह डॉ. खालिद के घर गईं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डॉ. खालिद इलाके में लोकप्रिय थे। गरीबों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते थे। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए। भाकपा माले के जिला सचिव रामकिशोर वर्मा, ऐपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने डॉ. खालिद की हत्या की कटु निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा कि जिले में हत्याओं का सिलसिला जारी है। पुलिस अपराधियों पर काबू पाने में नाकाम है। सिर्फ कप्तान बदलने से काम नहीं चलेगा। अपराध रोकने की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भयमुक्त समाज का दावा किया था, लेकिन आज हालात ये है कि शाम के वक्त महिलाओं का घरों से निकलना सुरक्षित नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश की अध्यक्षता में हुई। सखनी न्यू पीएचसी के चिकित्सक डॉ. खालिद के हत्या की निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने गतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. खालिद की हत्या से जिले की कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्होंने हत्यारोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान सुभाष प्रसाद, सुयश मणि त्रिपाठी, रमेशचंद्र वर्मा आदि मौजूद थे। समाजवादी युवजन सभा की बैठक कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। डॉ. खालिद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान अजय यादव, रामअशीष निषाद, नौशाद अहमद, अर्जुन यादव, सचिन यादव, कैलासपति सिंह सैंथवार आदि मौजूद थे। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि योगी की सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जनता भय में जी रही है। अपराधियों ने जिस तरह दिनदहाड़े डॉ. खालिद की हत्या कर दी, उससे साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। इस दौरान मोहम्मद आमिर, राधेश्याम पाठक, जटाशंकर सिंह, अवधेश सिंह, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।

आईएमए ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक देवरिया क्लब में डॉ. जेएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई। डॉ. खालिद के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को 48 घंटे की मोहलत दी गई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विपिन विहारी शुक्ल ने कहा कि आए दिन चिकित्सकों पर हमले हो रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि तय सीमा के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. सौरभ बरनवाल ने कहा कि चिकित्सक की हत्या सरकार की जर्जर कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही है। इस दौरान डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. के सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. कल्पना त्रिपाठी, डॉ. अनीस अहमद, डॉ. सीपी मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें