फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई स्टाम्पिंग के विरोध में आंदोलित हुए वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जमीनों के ऑनलाइन खरीद-फरोख्त को लागू होने जा रहे ई-स्टांप के विरोध में तहसील के वकील दो दिन से हड़ताल पर है। मंगलवार को वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय पर ताला बंद कर नारेबाजी की। उन्होंने ई-स्टापिंग नियम वापस नहीं लिए जाने तक न्यायिक कार्य बंद रखने को कहा।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष फणिंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में ताला बंद कर दिया। जिससे पूरे दिन निबंधक कार्यालय में कार्य ठप रहा। आंदोलित वकीलों ने कहा कि रुद्रपुर अति पिछड़ा इलाका है। यहां कई गांव सर्वे में चल रहे है, तो कुछ गांवों के अभिलेख भी अधूरे पड़े है। ऐसे में ई स्टापिंग होने पर जमीन खरीद बिक्री पूरी तरह से प्रभावित होगी। नए नियम से सबसे अधिक गरीबों का नुकसान और शोषण होगा। प्रदेश भर के अधिवक्ता नए नियम के विरोध में आंदोलन जारी रखेगे। तालाबंदी करने वालों में विश्व विजय मल्ल, परशुराम मिश्र, बालेंदु पांडेय, सुरेश यादव, विकास त्रिपाठी, बलवंत कुमार, धीरज कुमार सिंह, सुधांशु मौलि ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें