फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लूट-खसोट से हुई डॉक्टर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या पर सपा ने पुलिस पर वार किया है। सपा का कहना है कि पुलिस की लूट-खसोट की वजह से डॉ. खालिद की हत्या हुई है। उधर, अंजुमन इस्लामिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह लूट-खसोट में लगा है। बघौचघाट में दिनदहाड़े हुई हत्या और अपराधियों का भाग जाना यह दर्शाता है कि पुलिस की पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों में चल रही है। उन्होंने बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा भी की। सयुस के जिला महासचिव अमरनाथ यादव ने कहा कि जो भाजपा कल तक बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देती थी, वही आज उन पर लाठीचार्ज करा रही है। सपा सत्ता में रहे या न रहे, लेकिन महिलाओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगी। इस दौरान राजन यादव, विनोद चौहान, अर्जुन यादव, अनिल प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, अंजुमन इस्लामिया की बैठक मौलाना बरकत अहमद की अध्यक्षता में हुई। डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या की घोर निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें