फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया इगनोर,एएसपी ने महिला की सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपहरण हुए बेटे की बरामदगी के लिए एसपी से गुहार लगाने पहुंची महिला की बात सुनने के बजाए एसपी ने एएसपी के पास भेज दिया। नवागत एसपी का यह कार्यशैली देख लोग दुखी हो गए। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भटनी एसओ को फोन कर बरामदगी के मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी रीमा देवी का 12 वर्षीय बेटा रामकेश्वर का सात सितंबर को गांव के चौराहे से अपहरण हो गया। पुलिस इस मामले में गांव के सुग्रीव साहनी पर केस दर्ज किया और जेल भेज दिया, लेकिन अपहृत बालक का पता नहीं चला। पीड़ित महिला कई लोगों के साथ सोमवार को करीब 12 बजे नवागत एसपी के पास पहुंची और भटनी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को हल्के में लिया और एएसपी से मिलने की बात कहकर कार में सवार हो गए। कुछ देर इंतजार के बाद एएसपी से मिलकर महिला ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए अपनी बात बताई। एएसपी ने भटनी एसओ को फोन कर नाराजगी जताते हुए अपहृत बालक को बरामद करने का निर्देश दिया। एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि महिला आई थी। एसओ को बालक की बरामदगी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें