देवरिया। सदर कोतवाली इलाके से दो युवतियां गायब हो गई हैं। दोनों के परिवारवालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटनी के डेमुसा गांव के रहने वाले अरविंद तिवारी का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान उनकी पत्नी मायके सदर कोतवाली के बड़हरा गांव आई थी। कुछ दिन पूर्व वह गायब हो गई। खाफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को खोजने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर लिया। वहीं, न्यू कॉलोनी मोहल्ले के समीर चौरसिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी 22 वर्षीय बहन दो दिन पूर्व नौकरी की तलाश में गई और तभी से लौट कर घर नहीं आई है। हर संभावित जगह पर खोजबीन की गई है, लेकिन वह नहीं मिली। उसने कोतवाली पुलिस से बहन को खोजने की मांग की है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दोनों को खोजने के लिए पुलिस वालों को लगा दिया गया है।