सलेमपुर। एक व्यक्ति की जमीन उसका भाई गांव के तीन लोगों को बैनामा कर दिया। पांच साल बाद घर लौटने पर उसे इसकी जानकारी हुई। विरोध करने पर फर्जीवाड़ा करने वाला भाई जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
पिपरा मिश्र गांव निवासी मनोज उर्फ कीर्तन दास पिता की मौत के बाद मुंबई चले गए। उसकी शादी नहीं हुई है और वह साधु बन गए हैं। कुछ दिन पूर्व वह गांव आए तो पता चला कि उनके हिस्से की जमीन भाई ने गांव के तीन लोगों को कुछ माह पहले बेच दिया है। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में आपत्ति किया तो खारिज दाखिल रूक गया। अब उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा। इसको देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।