रामलक्षन। भालीचौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की रात चोरों ने नकब काटकर चोरी की। इससे पहले भी एक सप्ताह में अंदर दो बार अस्पताल में नकब काट कर चोरी का प्रयास किया गया। चोर नकब काट कर चोरी करने में तीसरी बार सफल हो गए। घटना की सूचना वहां तैनात चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस को दी है।
पीएचसी पर कार्यरत डॉ पीएन जायसवाल ने कहा कि दो दिन पहले चोरों ने दो जगह नकब काट कर चोरी का प्रयास किया था। नकब शौचालय में कट जाने से वह सफल नहीं हो पाए। बुधवार की रात तीसरी बार नकब काट कर चोर अस्पताल के अंदर घुस गए। उन्होंने अस्पातल के सभी सिलिंग फैन खोलकर ले गए। अस्पताल के अंदर रखी दवाइयां और अन्य अभिलेख भी उठा ले गए। भालीचौर पीएसी में तीन साल में छठवी बार चोरी हुई है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही घटना के अनावरण में कोई दिलचस्पी दिखाई। ग्राम प्रधान मुखराम यादव और जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह ने चोरी की घटनाओं की रोकथाम पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने घटना को लेकर एसपी से मिलने को कहा। इस बाबत कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।