मेहरौनाघाट। चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को घरवालों ने पकड़ लिया। दो बाइक सवार साथी मोबाइल लेकर भागने में सफल रहे। नाराज लोगों ने पकड़े गए युवक की धुनाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिए।
लार थानाक्षेत्र के सुतावर गांव निवासी कमरूजमा के दरवाजे पर गुुरुवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। दोपहर का समय होने के कारण लोग सो रहे थे। इसी बीच युवक कमरे में रखा मोबाइल और अन्य सामान समेट लिए। खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो घर के अंदर अंजान युवकों को देख महिलाओं ने शोर किया। इस पर दो युवक बाइक लेकर भाग निकले, जबकि एक पकड़ लिया गया। नाराज युवकों ने इसकी धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जानकारी हुआ कि युवक सिवान के गुठनी थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस दोनों युवकों की तलाशी में जुटी है। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।