देवरिया। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने जिले की कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 27 उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदल दिया। सभी को आदेश दिया गया है कि वे नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन कर लें।
देवेंद्र यादव को खामपार से बघौचघाट, संजय प्रजापति को खामपार से खुखुंदू, रामधारी मिश्र को कोतवाली के गरूणपार चौकी से गौरीबाजार, अश्वनी कुमार तिवारी को गौरीबाजार से कोतवाली के गरूणपार चौकी, विनोद कुमार यादव को मदनपुर से कोतवाली के करौंदी चौकी, बाबूलाल को एकौना से मदनपुर, संतोष सिंह को कोतवाली के जेल चौकी से सलेमपुर के नवलपुर चौकी, अशोक कुमार सिंह को रुद्रपुर से महिला थाना, संजय यादव को सलेमपुर से भाटपाररानी, राजवीर सिंह यादव को कोतवाली के रेल चौकी से सलेमपुर, जटाशंकर सिंह को सलेमपुर के नवलपुर चौकी से कोतवाली के रेल चौकी, अवधेश मिश्र को पुलिस लाइंस से गौरीबाजार, मोहनलाल यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली के जेल चौकी, कन्हैयालाल यादव को पुलिस लाइंस से बनकटा, भरत यादव को कोतवाली के सेंटर चौकी से पुलिस लाइंस, राजेश कुमार भारती को बनकटा से कोतवाली के सेंटर चौकी, अजय कुमार श्रीवास्तव को गौरीबाजार के बैतालपुर चौकी से रुद्रपुर, रामगिरीश चौहान को सदर कोतवाली से भाटपाररानी, रवींद्र प्रताप यादव, रवीँद्र कुमार शर्मा को पुलिस लाइंस से सलेपमुर, जीतेंद्र यादव को पुलिस लाइंस से खामपार, अजय कुमार सिंह को भटनी से विधि प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय, जीतेंद्र सिंह को विधि प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से मदनपुर के पकड़ी बाजार चौकी, संजय कुमार को सलेमपुर से बघौचघाट, महेंद्र प्रताप सिंह यादव को लार से खामपार, श्याम मोहन तिवारी को पेशी एएसपी से रामपुर कारखाना, कृष्णानंद कुशवाहा को रामपुर कारखाना से गौरीबाजार के बैतालपुर चौकी भेजा गया है।