फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बेवा से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर से सटे एक गांव में रविवार की रात को घर में घुसकर बेवा से रेप का प्रयास किया गया। बेवा के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव की बेवा घर पर अकेली रहती है। बेटे और परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। बेवा के घर में अकेले होने की जानकारी पर रविवार की रात को एक युवक पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। बेवा ने दरवाजा खोला तो युवक घर में घुसकर उससे रेप का प्रयास करने लगा। इस दौरान रात के समय बारिश हो रही थी, इसलिए अधिकांश लोग घर में ही सोए थे। बेवा के चिल्लाने पर कुछ लोग जगे और उसके घर की तरफ पहुंचे तो युवक भाग गया। बेवा ने गांव वालों को आप बीती बताया। सोमवार को उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बेवा को घर में अकेले देखकर युवक दरवाजा खोलवाकर अंदर पहुंच गया। उसने रेप का प्रयास किया। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें