फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। ग्राम प्रधान संघ की बैठक रविवार को पथरदेवा ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार में हुई। विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। विकास कार्यों के लिए 66 ग्राम सभाओं में धनराशि अवमुक्त करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रत्येक बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम प्रधानों की समस्याएं को सुनने का भरोसा निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मनमानी से विकास कार्य ठप है। इससे 66 गांव में धनराशि नहीं मिली है। विकास कार्यों में राजनीतिक व्यक्ति हस्तक्षेप न करें। इसके अलावा समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महज 10 ग्राम सभाओं में धनराशि भेजी गई है। एक स्वर में कहा कि एक मुश्त प्रस्ताव के जरिए ग्राम सभाओं में विकास कार्य कराया जाए। पूर्व की भांति 14वां और राज्य वित्त का संचालन नहीं हुआ तो कार्य कराने में ग्राम प्रधान असमर्थ हो जाएंगे। क्योंकि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की मजदूरी देना मुश्किल है। इस दौरान अमीरूल्लाह अंसारी, मदन मोहन गुप्त, उमेश शुक्ल, जलालुद्दीन खान, सकीना खातून, त्रिपुरेश धर द्विवेदी, मजबुन्निसा, आरिफ पोलन, रणधीर सिंह, डॉ. कमरे आलम, पद्माकर तिवारी, गोरख सिंह, भोला यादव, अनिरूद्ध शुक्ल, राकेश जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्त, वाचस्पति तिवारी, ओमप्रकाश, भगवान दत्त कुशवाहा, बिरझन, रामकेवल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें