फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने आजम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी (देवरिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने नगर अध्यक्ष मंटू पटेल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खां का रविवार को स्टेेशन परिसर में मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस अवसर नगर महामंत्री राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि आजम खां जैसे नेता को सैनिकों के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी कत्तई नहीं करनी चाहिए। सीमा पर उनके त्याग और बलिदान से ही हम चैन की नींद सोते हैं। उपाध्यक्ष अमित शाही ने कहा कि इस तरह के बयानों से सैनिकों का मनोबल गिरता है। आजम पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। कोषाध्यक्ष विश्वंभर पांडेय ने कहा कि आजम खां का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इसलिए वह इस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। अनवर हुसैन ने कहा कि सैनिकों के प्रति दिया गया इस तरह का बयान निंदनीय है। इस दौरान हियुवा के अध्यक्ष अजय चैहान, राहुल, शिवमूर्ति सिंह, विजय बर्नवाल, अनिल, प्रहलाद वर्मा, रोहित, रामरतन, मोहन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें