देवरिया। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 182 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहन सीज किए गए। सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी कार्रवाई की जद में आए।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी अभिजित आर शंकर के निर्देशन में बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा और गोरखपुर ओवरब्रिज पर चेकिंग की गई। सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले चालकों पर कार्रवाई हुई। संवाद