फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली बीतने के बाद अब लौटने वालों के लिए कम पड़ने लगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लौटने वालों के लिए कम पड़ने लगीं बसें
विज्ञापन

दिल्ली, आगरा, कानपुर सहित अन्य रूटों पर हो रही परेशानी
ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से रोडवेज के सहारे यात्रा करने वालों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। होली पर्व घर पर बिताने के बाद अब बाहर रह नौकरी करने वाले अब वापसी करने लगे हैं। हालांकि, ट्रेेनों में जगह नहीं होने से काफी प्रयास के बाद भी टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में रोडवेज बसों के सहारे यात्रा करना उनकी मजबूरी बन गया है। हालत यह है कि भीड़ के चलते बसों में भी लोगों को जगह नहीं मिल रही है। जिन्होंने पहले से वीआईपी बसों में टिकट बुकिंग करा रखी थी, वह ही थोड़े सुकून में हैं।
विज्ञापन

होली के पहले परिवहन निगम ने दावा किया था कि बाहर से होली मनाने घर आने व वापस लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए डिपो प्रशासन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही नई दिल्ली, कानपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही लोकल रूट गोरखपुर-कसया, सलेमपुर, लार, बेल्थरा, बलिया, रुद्रपुर आदि मार्गों पर अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। अब बाहर रहने वाले वापसी की राह पर हैं। लेकिन इन्हें समय से बसें तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हालांकि इस दौरान निगम ने अन्य रूटों की बसों को काटकर लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। अभी देवरिया डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना पांच बसें चलती हैं। इसके लिए कुल 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो प्रशासन ने पर्व को देखते हुए 17 से 24 मार्च की अवधि में सबसे अधिक आय देने वाले दिल्ली रूट पर 10 बसें, कानपुर रूट पर आठ और लखनऊ रूट पर पांच बसों का प्रतिदिन संचालन कर रहा है। हालांकि, भीड़ के चलते बसें कम पड़ जा रही हैं। एआरएम आरवी विश्वकर्मा ने रविवार को बताया कि होली मनाकर बाहर लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली, आगरा, कानपुर सहित अन्य लंबे रूट वाले मार्गों पर जाने वालों की संख्या अधिक हैं। भीड़ को देखते हुए बसों का इंतजाम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें