फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयी अंडर-17 बालक टीम के चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-17 बालक टीम के चयन पर उठे सवाल
विज्ञापन


आज से झांसी में शुरू हो रही प्रतियोगिता, चयन समिति के फैसले पर सवाल
पहले घोषित टीम में देवरिया के छह खिलाड़ी, बाद में केवल दो खिलाड़ियों को ही रखा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों के क्रिकेट की स्टेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 बालक टीम की चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मंडलीय टीम में जिले के दो ही खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है, जबकि पहले बनी सूची में देवरिया के छह खिलाड़ी शामिल थे। 14 नवंबर से झांसी में यह प्रतियोगिता शुरू हो रही है। पिछले साल गोरखपुर मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया था। चयन की खामियों से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। छह नवंबर को गोरखपुर के एमजी इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में अंडर-17 बालक वर्ग की माध्यमिक विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें लीग मैच में देवरिया ने कुशीनगर को हराया था। फाइनल में गोरखपुर से देवरिया का मैच ट्राई हो गया था। इसके बाद 10 नवंबर को खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मंडलीय टीम की घोषणा की गई थी। इसमें देवरिया के रोबिन पांडेय, मुस्तफा, अजीत यादव, आदित्य नारायन, नेपाल यादव, इरशाद अंसारी के नाम शामिल थे। 12 नवंबर को चयन समिति ने खिलाड़ियों के नाम बदलते हुए नई सूची जारी की। टीम में केवल गोरखपुर जिले के ही 16 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। इसमें तो कई ऐसे भी नाम हैं जो मंडलीय प्रतियोगिता में खेले ही नहीं है। इसे लेकर देवरिया के क्रीड़ाध्यापकों में जबरदस्त नाराजगी है।

चयन प्रक्रिया में नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
माध्यमिक स्कूल प्रतियोगिता देवरिया के नोडल अधिकारी शिवानंद नायक ने मंगलवार को बताया कि 17 वर्षीय स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित मंडल टीम के चयन में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। पूर्व में घोषित टीम में 10 नवंबर को डीआईओएस देवरिया को जो सूचना दी गई, उसमें अब फेरबदल कर दिया गया। पहले से चुने गए यहां के खिलाड़ियों को फाइनल टीम में नहीं रखा गया है। इस स्तर के खेल में 16 खिलाड़ियों का चयन होता है। गोरखपुर के ही 16 खिलाड़ी, 18 सदस्यीय टीम में शामिल करके चयन समिति खुद ही सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समिति ने जिन खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए, उन्हीं को स्टेट प्रतियोगिता के लिए भेजा गया है। देवरिया के भी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहां के लोगों को शिकायत है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- योगेंद्रनाथ सिंह, जेडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें