फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों बाद खुले बैंक तो शाखाओं में लग गई लंबी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिनों बाद खुले बैंक तो लग गई कतारें
विज्ञापन


कैश निकालने के लिए परेशान रहे लोग, सर्वर ने भी दिया धोखा
एसबीआई मुख्य शाखा सहित शहर के अन्य एटीएम पर भी लगी रही कतार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सात से 11 दिसंबर तक बैंक बंद रहने के बाद सोमवार को खुले तो कैश निकासी, जमा सहित अन्य बैंकिंग कार्य के लिए शहर स्थित बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा बैंकिंग कामकाज में देरी हुई। कई शाखाओं में सर्वर डाउन रहने के चलते कैश लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। कैश निकालने के लिए एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लोग कोतवाली रोड स्थित मुख्य सड़क पर कतार में लगकर अपनी बारी आने की राह देखते रहे।
विज्ञापन

छठ पर्व के चलते इधर लोगों को कैश की जरूरत ज्यादा है। ऐसे में लगातार पांच दिन की बंदी ने लोगों की दिक्कतों में इजाफा ही किया। सोमवार की सुबह 10 बजे जैसे ही बैंक खुले कैश काउंटर पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिले के विभिन्न जगहों के बैंकों का कमोवेश यही हाल रहा। राघवनगर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा, सेंट्रल बैंक, सिविल लाइंस और रेलवे स्टेशन रोड के पीएनबी मुख्य शाखा, इलाहाबाद बैंक अंसारी रोड व विकास भवन परिसर, मालवीय रोड के यूनियन बैंक, मोतीलाल रोड के बैंक ऑफ बड़ौदा आदि शाखाओं में प्रतिदिन की अपेक्षा अधिक ग्राहकों के आने से बैंककर्मियों भी हाथ-पांव फूल गए। बीच-बीच में सर्वर डाउन रहने से कई शाखाओं का कामकाज बाधित हुआ। ऐसे में ग्राहकों के पास सिवाय इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था। शहर के कई बैंकों में फर्श पर ही बैठकर महिला ग्राहकों ने अपने नंबर का इंतजार किया। शहर के एटीएम ने भी कैश की तलाश में भटक रहे लोगों को खूब दगा दिया। एसबीआई, एचडीएफसी, यूनियन बैंक के एटीएम पर भीड़ देखकर कई लोगों ने कैश निकालने का ख्याल ही छोड़ दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रबंधक अलका सोम ने बताया कि ग्राहकों की भीड़ अधिक होने के बावजूद सभी के कार्य निपटाए गए। पर्व के चलते निकासी ज्यादा रही, वहीं व्यापारियों ने कैश भी जमा कराए। वहीं एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ऋतेश सागर ने बताया कि परिसर स्थित एटीएम पर लगातार कैश की निगरानी की गई। कैश समाप्त होने पर यहां समय से कैश भी भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें