फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हंगामे के बाद चुनाव स्थगित

विज्ञापन
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज परिसर में धरना पर बैठे छात्रों को समिति का निर्णय सुनाते उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज में होने वाला छात्रसंघ चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अध्यक्ष के दो और महामंत्री के एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने पर छात्रों के हंगामे के बाद प्रशासन ने निर्णय लिया है। निरस्त हुए नामांकन पत्रों में अगला निर्णय आने तक चुनाव स्थगित रहेंगे। चुनाव टलने की सूचना के बाद नाराज छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 अक्तूबर को हुए नामांकन में जांच के बाद शुक्रवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय पाल और अतुल तिवारी व महामंत्री पद के उम्मीदवार आनंद जायसवाल का पर्चा खारिज हो गया था। चुनाव समिति ने इसके लिए लिंगदोह समिति के मानक को पूरा नहीं करने का कारण बताया था, जबकि छात्र राजनीतिक दबाव में फार्म रद्द करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डीएम से भी शिकायत की थी। शनिवार को छात्र हंगामा मचाते हुए कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि एक जनप्रतिनिधि के दबाव में उनका नामांकन पत्र रद्द किया गया है। धरने को सभासद रवि जायसवाल, डीडीयू के छात्र नेता गिरिजेश गुप्ता, विशाल यादव, संत विनोबा के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश जायसवाल, महामंत्री रोहित जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष अभिजीत यादव, लव सोनकर, अनिकेत जायसवाल, मुरली मनोहर, विकास वर्मा आदि ने संबोधित किया। सूचना पाकर एसडीएम विनीत सिंह और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अश्विनी मिश्र कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य डॉ. शिवानंद गुप्त, चुनाव अधिकारी डॉ. अमरेश त्रिपाठी के साथ घंटों चली वार्ता के बाद चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने बताया कि रद्द हुए नामांकन फार्म के परिणाम आने तक चुनाव अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। इसकी नोटिस चस्पा करा दी गई है।

शांति व्यवस्था के लिए तैनात रही पुलिस
महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में पर्चा खारिज हो गया था। जिसको लेकर छात्र महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था को लेकर काफी मात्रा में पुलिस बल बुला लिया था। जो शाम धरना समाप्त होने तक डटी रही। इस दौरान थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, उमेश सिंह, अश्वनी सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें