फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर-पेटिंग में उकेरा बापू का जीवन

विज्ञापन
गांधी जयंती अवसर पर गांधी आश्रम में जिलाधिकारी अमित किशोर ने चरखा चलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को मनाई गई। राष्ट्रगान व बापू के भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम गाकर लोगों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बीआरडीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. कमलापति ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। महाविद्यालय में मानवीय मूल्यों के क्षरण के परिवेश में गांधी दर्शन की उपयोगिता विषय पर गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने ओजस्वी विचार रखे। इस दौरान पूर्व प्राचार्य अवधेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. एससी गोंड, पीएन सिंह, संजय कुमार, एसएसजी राव, रीमा उपाध्याय, डॉ. अमरनाथ, दिलीप आदि मौजूद रहे। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएस प्रसाद रहे। छात्रा माया, शीतल, अपूर्वा व श्रेया ने गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम गया। विद्यालय की ओर महिला सशक्तिकरण शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दीपांगी, नमिता अल्फ्रेड, प्रथम, खुशी गुप्ता, अन्नपूर्णा शुक्ला द्वितीय व अंजली सिंह, अंकिता शुक्ला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान डॉ. रीना सिंह, राखी भारती, ममता गौतम, चंद्रभूषण, हामिद हाशमी आदि मौजूद रहे। आंजनेय विद्या मंदिर में बापू के सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रतिभागी काजल, नितिन तिवारी, ऋद्धिमा त्रिपाठी, ऋषभ गुप्ता, पलक तिवारी, प्रगति पांडेय आदि को प्रबंधक राजेंद्र पाठक ने पुरस्कृत किया। मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज नेहरूनगर में निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सिराजुद्दीन, अमन, शिवेश्वर, सत्यम, निशू यादव, राघवेंद्र, वंदना, रुबी, तनु, साक्षी आदि को प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद तिवारी ने पुरस्कृत किया। एसेंट एकेडमी ऑफ साइंसेज हाटा रोड में प्रबंधक प्रेम कुशवाहा ने बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका कंचन कुुमारी ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम प्रस्तुत किया। अशोक इंटर कॉलेज बरपार में प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान अन्नू प्रजापति, हिना मद्धेशिया, मारकंडेय तिवारी आदि मौजूद रहे। गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगावां में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय ने दोनों विभूतियों के जीवन-दर्शन एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विद्यालय कठौड़ी में प्रधानाध्यापक गंगेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें