जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के बैठक को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। डीएम ने जेई-एईएस पर रोकथाम के लिए जोर देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी पर जेई-एईएस से बचाव के लिए ईटीसी खोला गया है और डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई थी। यह ध्यान रहे कि ईटीसी से होकर ही जेई-एईएस का मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाएं। रात को सीएमओ और एसीएमओ को अस्पतालों का निरीक्षण करने और लापरवाही कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। सीडीओ राजेश त्यागी ने चार ब्लॉकों में हुई मीटिंग और इसके आए रिजल्ट को साझा किया गया। इसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, दस्तक टूट नियंत्रण पखवाड़ा, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसकी समीक्षा भी डीएम व सीएमओ ने किया। इसमें 65 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। दस अगस्त को एक दिवसीय कृमि मुुक्ति दिवस अभियान चलेगा। वहीं, दस्तक-टू अभियान के तहत डोर-टू-डोर आशा व एएनएम भ्रमण कर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ओआरएस व जिंक टेबलेट दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।