खुखुंदू बहादुरपुर के पास खड़ी ट्रक में आम भरा डीसीएम ट्रक घुसा, क्षतिग्रस्त डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बहादुरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में डीसीएम का चालक और खलासी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों सहारनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। सहारनपुर के मुनम अपदेश बड़का गांव निवासी चालक विकास और खलासी आदेश डीसीएम से आम लेकर सीवान जा रहे थे। बहादुरपुर गांव के पास भोर में चालक को झपकी आ गई, जिससे डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टक्कर से डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोहे के रॉड से इस हिस्से को तोड़कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। उधर, डीसीएम से धक्का लगने के बाद खड़ी ट्रक चालू हो गई। हादसा देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला।