फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में कार्रवाई का कोरा आश्वासन

विज्ञापन
सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एएसपी ने मामलो को निस्तारण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर समाधान दिवस, समस्याएं तो आती खूब हैं मगर समाधान कुछ ही का हो पाता है। मंगलवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पैमाइश और कार्रवाई का आश्वासन देकर खानापूर्ति कर ली गई। सदर कोतवाली में बघौचघाट क्षेत्र से आए किसान रामकिशुन ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार समाधान दिवस पर फरियाद कर चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में दबंगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। थाना दिवस पर जमीन विवाद से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चिलचिलाती धूप में दूरदराज से करीब 24 फरियादी पहुंचे थे। एएसपी ने इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्रों की जांच निष्पक्षता से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समाधान दिवस पर कुल 16 प्रार्थना पत्र आए। राजस्व और पुलिस के आठ-आठ मामले थे। पुलिस से संबंधित पांच और राजस्व के दो मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम सदर राकेश सिंह ने कहा कि लेखपालों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों की निष्पक्षता से जांच कर फरियादी की समस्या का समाधान करना चाहिए। भाटपाररानी के खामपार थाना में एसडीएम रामकेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 मामले आए, सभी का निस्तारण कर दिया गया। सलेमपुर कोतवाली में समाधान दिवस पर महज छह मामले आए। सभी मामले राजस्व के थे। एक भी मामले निस्तारित नहीं हो पाए। शिकायत सुनने आए एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त ने लंबित मामलों का निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश दिया। इस दौरान कोतवाल विजय सिंह गौर व लेखपाल मौजूद रहे। बरहज कोतवाली में नायब तहसीलदार पुनीता गुप्ता की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस से जुड़े दो मामले आए। मदनपुर थाना में पुलिस के तीन और राजस्व के एक मामले आए। पुलिस से जुड़े दो मामलों का समाधान कर दिया गया। भलुअनी थाना में राजस्व के चार मामले आए। दो का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें