फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की सेवा सबसे पुनीत कार्य-सूर्यप्रताप

विज्ञापन
पथरदेवा में दिब्यांग को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ट्राई साइकिल दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा के ब्लॉक परिसर में दिव्यांग शिविर में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने 100 दिव्यांगों को उपकरण बांटे। उन्होंने ट्राई साइकिल, बैसाखी और कान से बहरे लोगों को ईयर मशीन दिया। शाही ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों की हैं। सरकार की अधिकांश योजनाएं गरीब, मजदूर, निरीह और किसानों को केंद्र बिंदु मानकर बनाई गई हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के दबे लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। चाहे वह उज्ज्वला योजना से गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन हो या सौभाग्य योजना के तहत फ्री बिजली कनेक्शन। कहा कि पिछली सरकार ने रुलाने का काम किया है, जबकि उनकी सरकार गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। कृषि मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि इस साल कृषि विभाग डेढ़ गुना बीज बांटेगा। गेहूं खरीद का पैसा सीधे किसानों के खातों में जा रहा है। समारोह को ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, मुरारी मोहन शाही आदि ने संबोधित किया। इस दौरान झम्मन शाही, संजय चौरसिया, संजीत धर द्विवेदी, अनिरुद्ध शुक्ल, योगेंद्र प्रसाद तिवारी, रामायन शाहनी, शिवजी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें