फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइबर केबिल कटा,बीएसएनएल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चार दिनों से शहर में 500 से अधिक बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड और लैंड लाइन कनेक्शन ठप है। इस कारण जहां उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं कलेक्ट्रेट में एनआईसी से जुड़े सरकारी काम भी प्रभावित है। खराबी ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। ठीक करने में बीएसएनएल के कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शहर के सिविल लाइंस रोड के किनारे चार दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी की ओर से खुदाई कराई गई। इस दौरान बीएसएनएल का अंडरग्राउंड केबल कई स्थानों पर कट गया। कचहरी गेट पर कलेक्ट्रेट में गया मुख्य एनआईसी का केबल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण शहर का 500 से अधिक बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन बंद हो गए हैं। इसे ठीक करने के लिए चार दिनों से लगातार काम चल रहा है। लेकिन अभी तक कटे हुए केबल ठीक नहीं हो सके हैं। ब्रॉडबैंड सेवा प्रभावित होने के कारण सर्वाधिक दिक्कत दुकानदारों को रही है। इसके अलावा शहर के करीब कई बैंकों और कलेक्ट्रेट में इंटरनेट से संबंधित काम नहीं हो रहा है। बीएसएनएल देवरिया के एसडीओ एसके यादव ने बताया कि पीडब्लूडी के गलत तरीके से खुदाई के चलते फाइबर केबल कट गया है। इसे ठीक करने में अभी एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें