फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में सामूहित विवाह की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के पुलिस लाइंस में सामूहिक विवाह की तैैयारी गुरुवार को देर शाम तक पूरी कर ली गई। गायत्री पीठ के आचार्य बाबू सिंह की अध्यक्षता में हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रिति रिवाज से शुक्रवार को संपन्न होगी। वर-वधू के बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। सभी जोड़े एक-एक हवन कुंड के समक्ष बैठकर रीति-रिवाज के अनुसार अग्नि के सात फेरे लेंगे। इसके लिए 101 हवन कुंड बनाए गए हैं। मुस्लिम परिवार से आए नौ जोड़ों का निकाह मौलाना कराएंगे। नाश्ता और भोजन के लिए दो पंडाल बनाए गए हैं। एक पंडाल में घराती-बराती और दूसरे पंडाल में वीआईपी लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम है।
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी में जुटे समाज कल्याण विभाग ने एनजीओ की मदद से सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली है। आयोजन में करीब दो हजार लोगों के जुटने की उम्मीद हैं। जिला से सटे ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारियों को समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने निमंत्रण भेजवाया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल होंगी।

जोड़ों की संख्या को लेकर माथापच्ची
एक तरफ सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी तो दूसरी ओर विभाग शादी के लिए आ रहे जोड़ों की संख्या को लेकर माथापच्ची में जुटा रहा। कभी आंकड़ा 90 पार कर रहा था तो कभी 85 जोड़ों के आने पर बात सिमट जा रही थी। देर शाम तक विभागीय अधिकारी और एनजीओ के कर्मचारी सही आंकड़ा जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन


शादियों में दिखेगा भगवा छाप
सरकारी भवनों पर भगवा रंग चढ़ा रही सरकार सामूहिक विवाह को भी भगवा रंग में रंगने जा रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में होने जा रही शादियों पर भगवा रंग चढ़ाने की पूरी तैयारी है। इसकेेे लिए आयोजकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। शादियों का मंडप भगवा रंग में रंगा होगा। मुस्लिम परिवार से आए जोड़ों की शादियां भी इसी पंडाल में होंगी। टेंट मालिक पर आयोजन स्थल को भगवा रंग में रंगने का दबाव भी है। आयोजकों की मांग पूरी करने के लिए भगवा रंग के नए पर्दे खरीदने पड़े हैं। नीचे लगे मैट को भी इसी रंग में रंगने की तैयारी चल रही थी। समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि सामूहिक विवाह की तैयारी में भगवा कलर लगाने का कोई निर्देश नहीं है। व्यवस्थापक के पास जिस कलर के पर्दे और मैट उपलब्ध होंगे वही लगाए जाएंगे। कलर को लेकर कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें