फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज में जाम से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
बरहज में मुख्य चौक पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर में दोपहर एकाएक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोग गली-कूचों का सहारा लेते दिखे। घंटों लगे जाम से राहगीर हलकान रहे। जाम की स्थिति बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश करने से हुई थी। बुधवार को करीब तीन बजे मुख्य चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और परिवहन बस के आमने-सामने आ जाने से जाम लग गया। आलम यह था कि ब्लॉक, थाना रोड और रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पिकेट पर तैनात पुलिस सर्द मौसम के बावजूद जाम खाली कराने में पसीने-पसीने हो रही थी। जाम में पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन, स्कूली बस और अन्य गाड़ियां फंसी थीं। जाम के कारण साइकिल और बाइक सहित पैदल चलने वाले लोग नगर की गलियों के सहारे अपने गंतव्य को गए। काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ। लेकिन परिवहन बसों और भारी वाहनों के कारण शाम तक जाम जैसी समस्या बनी रही। जाम की वजह भारी वाहनों के अलावा दुकानों के सामने बेतरतीब खड़ी बाइकें, ठेेले आदि हैं। इससे आए दिन लोग जाम में फंस जाते हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि जाम जैसी समस्या है। इससे निजात के लिए पटरियों पर गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कार्रवाई और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें