फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-ब-दिन बढ़ रहा ठंड का कहर

विज्ञापन
ठंड में आग बना सहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सूर्यदेव रूठे हुए हैं, दर्शन देने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बुधवार को भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिया, दिनभर बदली छाई रही। ठंड से लोग कांपते दिखे। लोग दुआ करने लगे हैं कि जल्द धूप खिले ताकि एक सप्ताह से कांप रहे शरीर को निजात मिल जाए।
विज्ञापन

ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सुबह तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। स्कूलों में छुट्टी नहीं होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बच्चों को जाना पड़ा। बहुत से अभिभावकों ने छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। हर तरफ ठंड का सितम दिखा। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई, हवाएं भी तेज हो गईं। इससे कंपकंपी बढ़ गई। बुजुर्गों और बच्चों के लिए ठंड काफी परेशान कर रही है। सड़कों पर सन्नाटा दिखा। दुकानदारी भी प्रभावित रही। लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। रेलवे और बस स्टेशन पर रात के वक्त यात्रियों की परेशानी बढ़ जा रही है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था तो कर रखी है, लेकिन शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। शहरवासियों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें