फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास क्रिकेट क्लब ने जीआईसी को हराया

विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। छात्रावास क्रिकेट क्लब ने जीआईसी को हराकर फाइनल में जगह बना लिया। जीआईसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज अमरेंद्र ने 18, सत्येंद्र 13, आकाश ने आठ रन बनाए। छात्रावास के गेंदबाज श्याम मिश्रा ने तीन, कांधा यादव और प्रियांशु त्रिपाठी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में छात्रावास क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। छात्रावास के बल्लेबाज रामचंद्र ने 60, मनकामेश्वर ने 23, सौरभ और प्रियांशु ने सात-सात रन बनाए। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, पवन कुमार, विक्रम सिंह, गिरीश सिंह, ओमकार यादव, कांति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें