फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-केन में चल रही प्रतापपुर चीनी मिल

विज्ञापन
प्रतापपुर चीनी मिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतापपुर। जिले की इकलौती चीनी मिल गन्ने के अभाव में सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। इसकी वजह अफसर गन्ना का क्षेत्रफल घटना और अधिक दूरी पर गन्ना क्रय केंद्र होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापपुर में बजाज हिंदुस्थान की चीनी मिल है। 12 दिसंबर से गन्ने की पेराई शुरू हुआ है। एक दिन में 60 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की क्षमता है। लेकिन इसके अनुसार मिल पर गन्ना नहीं पहुंच पा रहा है। दस दिनों में चीनी मिल दो लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कदर 9200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी मिल अफसरों की माने तो जिले में गन्ना का क्षेत्रफल इस साल कम है। गौरीबाजार, पथरदेवा, गौरीबाजार इलाके में गन्ने की खेती हुई है और उधर ही गन्ना क्रय केंद्र खोला गया है। दूरी अधिक होने के कारण देर से गन्ना आ रहा है। इसलिए चीनी मिल नो-केन में चल रही है। इसके चलते दिक्कतें बढ़ रही है और मिल घंटों बंद रह रही है। इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि ट्रकों की कमी और गन्ना क्रय केंद्रों की दूरी अधिक होने के कारण यह परेशानी बढ़ी है। जहां पर चीनी मिल है। उस क्षेत्र में गन्ने की खेती कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें