फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं की भरमार से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सावधान! अगर आप शहर की सड़कों पर संभल के नहीं चले तो हादसे के शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह प्रमुुख सड़कों पर आवारा पशुओं की भरमार है। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके चलते अक्सर आवारा पशु हादसे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस रोड के डिवाइडर पर गुरुवार को दोपहर में कतार में कई पशु चल रहे थे और सड़क के दोनों लेन पर राहगीरों की आवाजाही थी। अचानक एक पशु सड़क पर उतर गया और दो बाइक सवार दुर्घटना की जद में आने से बाल-बाल बच गए। पैदल चलने वाले लोगों पर भी आवारा पशु हमला कर दे रहे हैं। इसके अलावा मालवीय रोड, बस स्टैंड, भटवलिया चौराहा, पोस्टमार्टम, न्यू कालोनी, कोतवाली रोड, कोआपरेटिव चौराहा आदि स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। पूर्व में कई राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग की। लेकिन आजतक इसको लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुआ। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं से सड़क को मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें