क्षत्रिय महासभा ने सोहनाग मोड़ पर निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर(देवरिया)। क्षत्रिय महासभा ने पद्मावती फिल्म में इतिहास को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सोहनाग मोड़ पर निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग भी की। अखंड मान एकता महामंच के प्रदेश अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह के नेतृत्व में विरोध जता रहे लोगों ने कहा कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। जिसका क्षत्रिय समाज विरोध करता है। इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। क्षत्रिय समाज के लोग इस फिल्म को सिनेमा घरों में प्रदर्शित नहीं होने देंगे। इस दौरान श्रीराम सिह, रवि प्रताप सिह, बांके बाबा, पप्पू सिंह, माइकल पांडेय, दिलीप मिश्रा, विजय सिंह, गोपाल कुशवाहा, चंद्रभान यादव आदि मौजूद रहे।