फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की क्षमता किसी से कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पथरदेवा बंजरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में बुधवार को आरंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने झंडा रोहण कर खेल की शुरुआत की। इससे पहले मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे गांव, गरीब के होते हैं। अन्य बच्चों की तुलना में संसाधन भी कम होते हैं। इसके बावजूद उनकी प्रतिभा देखकर नहीं लगता कि क्षमता की कोई कमी है। मशाल को बंजरिया की छात्रा अंजली मद्घेशिया ने हाथों में लेकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजकों ने अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। खेलकूद में प्राथमिक और जूनियर के छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, पीटी, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। फाइनल परिणाम प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को घोषित किया जाएगा। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, संजय सिंह, नवीन शाही, डॉ प्रदीप राव, असरफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें