फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों का बैंक खाता हैक कर उड़ाई रकम उड़ाई

विज्ञापन
computer
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगवाखास गांव के खाताधारकों के बैंक खाते से तीन दिनों में रकम उड़ाने की घटनाएं प्रकाश में आई है। साइबर अपराधियों ने दो लोगों का खाता हैककर 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारकों के बैंक खाते से पे प्वाइंट में रकम ट्रांसफर कर ली। फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदारी भी की गई।
विज्ञापन

गांव की कृष्णाकांति सिंह के खाते से तीन दिनों से 60 हजार रुपये गायब हो गए। उन्होंने बैंक खाते से जिस मोबाइल नंबर को लिंक करवाया है उस पर रकम निकलने का कोई संदेश नहीं आया। पीड़ित महिला के अनुसार बैंक में खाते की जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट नंबर से पे प्वाइंट पर रकम भेजी गई। करीब छह बार में 30 हजार रुपये की फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदारी की गई। उसी गांव के पंकज राव के खाते से करीब 50 हजार रुपये उड़ा दिए गए। उनके के खाते से भी रुपये पे प्वाइंट को भेजा गया। साइबर चोर दोनों बैंक खातों को हैककर इन नंबरों पर रुपये भेजने और खरीदने का एप एक्टीवेट कर दिया। इस दौरान दोनों खाताधारकों के मोबाइल पर किसी तरह की ओटीपी नंबर भी नहीं आया। इस घटना की शिकायत करने पर बैंक के लोग भी हतप्रभ हैं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। बुधवार को पीड़ितों को लेकर ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साइबर क्राइम टीम से संपर्क किया। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें