देवरिया। संस्कार भारती की ओर से हनुमान मंदिर पोखरा परिसर में दीपोत्सव मनाया गया। 5000 दीपों से सरोवर तट को सजाया गया था। वैदिक मंत्रों के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। मां गंगा को 108 दीपों से आरती उतारी गई। तबले पर संगीताचार्य नित्यानंद, हारमोनियम पर शिवेंद्र और पूनम मणि और राजेंद्र ने मधुर स्वरों में आरती शुरू की तो मौजूद लोग गुनगुनाने लगे। कृष्ण की रासलीला का मंचन शुरू होते ही सभी लोग रास में मगन हो गए। इस दौरान रघुनाथ बरनवाल, अखिलेंद्र शाही, अंजलिका निगम, परमेश्वर जोशी, भृगुनाथ बरनवाल, रविकांत मणि आदि रहे। युवा एकता समिति ने शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई की। सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, हरेकृष्ण मणि, शहीद स्थल आदि पर माल्यार्पण किया। रामनाथ देवरिया के युवाओं ने भटवलिया चौराहे पर शहीदों की याद में दीप जलाकर किया। भारत के अमर सपूतों को नमन किया।