फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवा सप्लायरों का एक करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में दवा की सप्लाई देने वाली आठ से अधिक फर्मों का एक करोड़ रुपये बकाया है। बजट की कमी के कारण बजट अधर में लटका हुआ है। इसके लिए फर्म मालिक सीएमएस से संपर्क कर रहे हैं। अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो जिला अस्पताल में दवाओं का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज भी कई ऐसी दवाइयां है जो उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। अप्रैल माह से अब तक करीब आठ फर्मों से दवा की खरीदारी की गई है। बजट के अभाव की वजह से सभी दवा फर्मों का भुगतान बाकी है। गुरुवार को औषधि विभाग के स्टोर इंचार्ज ने बकाया लिस्ट सीएमएस के सामने प्रस्तुत किया। स्टोर इंचार्ज ने बताया कि मजबूरी में कई फर्मों से दवा लेनी पड़ी। 15 लाख से अधिक बकाया होने के बाद फर्म मालिक दवा देने से इंकार कर दे रहे थे। अस्पताल में दवाओं की कमी न हो इस लिहाज से कई फर्मों का सहारा लेना पड़ा। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि बजट आ गया है। सभी दवा फर्मों का भुगतान किया जा रहा है। अस्पताल में जो दवा नहीं है। उसे मंगाने के लिए ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें