फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के सामने छात्र नेताओं नारेबाजी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज में नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी के संगोष्ठी में पहुंचे कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने छात्र नेताओं ने नारेबाजी की। शहर में छात्र नेताओं पर हुए लाठीचार्ज कर निंदा करते हुए छात्रसंघ चुनाव की मांग की।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष धीरेंद्र देव मिश्र ने कहा कि छात्रसंघ का चुनाव निरस्त करना विश्वविद्यालय प्रशासन की साजिश है। अपने अधिकार को लेकर छात्र नेता सड़क पर उतरे तो पुलिस वालों ने बेरहमी से पिटाई की। उपाध्यक्ष अभिजीत यादव ने कहा कि छात्र नेताओं की आवाज पुलिस लाठी के दम पर नहीं दबा सकती है। अपने हक के लिए छात्र नेता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं पर हुए लाठी चार्ज और पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। अगर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं किया गया तो छात्रनेता चुप नहीं बैठने वाले है। मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने छात्र नेताओं की बात सुनी और आश्वासन दिया। इस दौरान अमित पांडेय, विकास यादव, जय सिंह यादव, देवेन्द्र मिश्र, सुमित पांडेय, नंदन सिंह, सत्यपाल यादव, आशुतोष, सुधांशु रंजन, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें