फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की ठोकर से तीन छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे पर मंगलवार की सुबह टेंपो की ठोकर से तीन छात्राएं घायल हो गईं। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद एक छात्रा के परिवार के लोग पहुंचे और तीनों को लेकर निजी अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

गोरखपुर की प्रिया राव, फैजाबाद की शालू और अंजलि सिंह गोरखपुर रोड स्थित पॉलीटेक्निक में पढ़ती हैं। तीनों पुरवां चौराहे पर किराए का कमरा लेकर रहती हैं। मंगलवार की सुबह तीनों एक साथ पढ़ने जा रही थीं। अभी वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर टेंपो ने तीनों को ठोकर मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। सूचना के बाद एक छात्रा के परिवार के लोग पहुंचे और तीनों को निजी अस्पताल ले गए। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। परिवारवालों तीनों को लेकर कहीं निजी अस्पताल चले गए हैं। दूसरी तरफ गौरीबाजार के लखनचन गांव के रामसंवारे की बेटी आरती स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में चार पहिया वाहन से उसे ठोकर लग गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें