फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बसपा इस बार निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी। अध्यक्ष से लगायत सभासद पद पर प्रत्याशी उतारेगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी रविवार से विधानसभावार बैठक करेगी। इसके लिए तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अंबरीश कुमार ने बताया कि रामदास कुशवाहा को रुद्रपुर, रामअशीष माथुर, ओमप्रकाश गौतम को देवरिया सदर, छेदी मास्टर अकेला को पथरदेवा, राजेश राजभर को रामपुर कारखाना, सुभाष प्रसाद को भाटपाररानी, बलवंत कुशवाहा को सलेमपुर और नथुनी प्रसाद को बरहज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इन्हें विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी गई है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को भाटपाररानी, चार को बरहज और सलेमपुर, पांच को रामपुर कारखाना और पथरदेवा, छह को देवरिया और रुद्रपुर में बैठक होगी। इस दौरान मुमताज अली, सूर्यदेव प्रसाद गौंड, शैलेष पांडेय, रोहित कुमार राजू, नंदू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें