फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन में छुट्टी लेकर अवध-असम एक्सप्रेस (अप) से आ रहे असम रायफल्स के जवान का शव अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव रातभर रेलवे लाइन के किनारे बारिश में भीगता रहा। सुबह सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आईकार्ड से उनकी पहचान की। इसके बाद उनके के पिता को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक जवान की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है।
विज्ञापन

खुखुंदू के रूपई गांव के 30 वर्षीय अजय, पुत्र रामबली असम रायफल्स की 42 बटालियन में मणिपुर में तैनात थे। पिता रामबली प्रसाद भी असम रायफल्स में सूबेदार हैं। एक अगस्त की शाम चार बजे वह दीमापुर से देवरिया के लिए अप अवध-असम एक्सप्रेस से चले। बुधवार की रात को ट्रेन आने के समय पर उसके दोनों भाई रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। ट्रेन के जाने के बाद जब अजय नहीं उतरे तो भाइयों को चिंता हुई। उधर, देवरिया से पहले अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास अजय की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ पहुंचे लोगों ने देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आईकार्ड से उसकी पहचान की और पिता रामबली को सूचना दी। मां तृप्ती देवी ने जब पिता रामबली को फोन कर अजय के घर न पहुंचने की जानकारी दी तो उन्होंने अजय के मौत की खबर बताई। इससे घर में कोहराम मच गया। अजय की पत्नी पत्नी अनीता देवी को जब पति की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। बताया जा रहा है उसकी पत्नी गर्भवती है। इस वक्त मायके बिहार में हैं।
सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर नीतीश कुमार का कहना है कि जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। जिस स्टेशन के पास उनका शव मिला है उसके नजदीक ही उनका गांव था। ऐसे में संभव है कि वह उतरने या देखने के लिए दरवाजे पर आए हों और धक्का लगने या झपकी आने से ट्रेन से गिर गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें