फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी है। विरोधी गुट के लोगों को भाजपा नेताओं, विधायकों और मंत्री से हरी झंडी मिल चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो इस सप्ताह के अंत में डीएम को नोटिस दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि विरोधी खेमे की सक्रियता के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रामप्रवेश यादव बबलू ने निर्विरोध जीत दर्ज की थी। सपा सरकार में उनकी खूब चलती भी थी। विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जिला पंचायत अध्यक्ष और कई ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी हिल सकती है। रामप्रवेश की कूटनीतिक चाल से विरोधी परेशान थे। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी दल के एक कद्दावर नेता से उनकी नजदीकी हो गई। इससे वह सुरक्षित माने जाने लगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बरहज से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र चौधरी की माता चंद्रावती जिला पंचायत सदस्य हैं। पिछली बार वीरेंद्र खुद जिला पंचायत सदस्य थे। अध्यक्ष का चुनाव वह लड़ना चाह रहे थे, लेकिन सपा नेताओं के दबाव के चलते वह ऐसा नहीं कर सके। इधर उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ाई। जिले के कई विधायकों और एक मंत्री ने उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद से उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जब वीरेंद्र चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में लगे हैं। इस सप्ताह के अंत तक डीएम को नोटिस दे दी जाएगी। इससे पूर्व ही भाजपा को ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें